शनिवार, 11 सितंबर 2021

#mobilefon kavita in hindi mobile fon /रच गए हैं बस गए हैं,ये मोबाइल फोन/ kavita in hindi mobile fon


रच गए हैं बस गए हैं
ये मोबाइल फोन 
हमारी ज़िंदगी में।
घर के हर कोने में।
तन्हा मुस्कुराते चेहरों पे।
अकेले गुनगुनाते बोलों पे।

रच गए हैं बस गए हैं
ये मोबाइल फोन 

अब साथ की भी
 ज़रूरत नहीं।
अब किसी से बात की भी
ज़रूरत नहीं।
हमारे अपनों के।
हमसे ज्यादा करीबी,
हमसे ज्यादा अपने हो गए हैं।
ये मोबाइल फोन।

रच गए हैं बस गए हैं।
ये मोबाइल फ़ोन।

बेहतरीन समय के
तलबगार बन गए।
खूबसूरत लम्हों के
हक़दार बन गए
हर हाथ का श्रृंगार
बन गए।
ये मोबाइल फोन 

रच गए हैं बस गए हैं
ये मोबाइल फोन 

हर घटना के चश्मदीद ये
हर ख्वाइश के मुरीद ये
उठते-जागते आते- जाते
सोते भी हैं तो,
सिरहाने में ही
विश्राम करते हैं
ये मोबाइल फोन।


रच गए हैं बस गए हैं
ये मोबाइल फोन 

शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

#जीवन hindi kavita यूँ ही खत्म हो जाता है/hindi poem

बिना बताए
बिना कहे
बिना कोई 
दस्तक़ दिए
चुपके से

जीवन यूँ ही
खत्म हो जाता है

सबको हैरान
सबको निस्तब्ध।
सबको बेचैन 
कर जाता है।

जीवन यूँ ही
खत्म हो जाता है

सभी लड़ाई
सभी झगड़ो
सभी मतभेदों
सभी घृणाओं को
पूर्ण विराम दे जाता है।

बिना बताए
बिना कहे
बिना कोई 
दस्तक़ दिए
चुपके से

जीवन यूँ ही
खत्म हो जाता है

सबको हैरान
सबको निस्तब्ध।
सबको बेचैन 
कर जाता है।

जीवन यूँ ही
खत्म हो जाता है

सभी लड़ाई
सभी झगड़ो
सभी मतभेदों
सभी घृणाओं को
पूर्ण विराम दे जाता है।

जीवन यूँ ही
खत्म हो जाता है

स्त्री एक शक्ति

स्त्री हूं👧

स्री हूं, पाबंदियों की बली चढ़ी हूं, मर्यादा में बंधी हूं, इसलिए चुप हूं, लाखों राज दिल में दबाए, और छुपाएं बैठी हूं, म...

नई सोच