मंगलवार, 13 जुलाई 2021

poem/hindi/आँखें




बहुत खूबसूरत थी वो आंखें
जिनका हर दिल पर राज़ था
मनमोहक उन आखों कोL
खुद पर ही नाज़  था
इशारों इशारों में, बहुत 
 कुछ कह देती थी वो 
क्या क्या उपमा नहीं मिली उन्हें
हिरनी सी, गहरी सी 
समन्दर सी, झील सी
जीवन की गहराई में
झांकती सी,आँखे
बहुत खूबसूरत थी वो आंखें
मन को,वशीभूत,
करती सी  आंखे
बहुत खूबसूरत थी वो आंखें
दुःख में ख़ुशी में
छलकती सी आँखे
सपनों की दुनिया मे
झूलती सी आंखे।
यादों में ख्वाबो में
खोई सी आंखे।
बहुत खूबसूरत हैं वो आँखे


1 टिप्पणी:

स्त्री एक शक्ति

स्त्री हूं👧

स्री हूं, पाबंदियों की बली चढ़ी हूं, मर्यादा में बंधी हूं, इसलिए चुप हूं, लाखों राज दिल में दबाए, और छुपाएं बैठी हूं, म...

नई सोच