गुरुवार, 10 जून 2021

ये आँसू बह जाते है


ये आंसू बह जाते हैं
इनका क्या है।
दिल के दर्द को 
कह जाते हैं
इनका क्या है
ये आँसू बह जाते है।
इनका क्या है।
मग़र आंसुओ से
दुनिया नहीं रुकती।
मग़र आँसुओ से,
होनी नहीं टलती।
ये आंसू बह जाते हैं
इनका क्या है।
अच्छे अच्छे साथ
 छोड़ जाते हैं
सिर्फ एक मोड़ आते ही
मुँह मोड़ जाते हैँ
ये आंसू ही तो हैं
जो साथ दे जाते है।
अनंत पीड़ा को भी
संग बहा ले जाते हैं
ये आंसू ही तो है
जो बह जाते है।
कभी हल्की 
फुहार से बरस जाते हैं
कभी उफनते सैलाब से
उमड़ जाते हैं
कभी पलकों में भी
 दबे  रह जाते हैं
मग़र अक्सर ही
ये आँसू बह जाते हैं।

1 टिप्पणी:

स्त्री एक शक्ति

स्त्री हूं👧

स्री हूं, पाबंदियों की बली चढ़ी हूं, मर्यादा में बंधी हूं, इसलिए चुप हूं, लाखों राज दिल में दबाए, और छुपाएं बैठी हूं, म...

नई सोच