गुरुवार, 12 अगस्त 2021

Kavita in hindi/हर रोज़ बड़ीलम्बी दूरी/Kavita in hindi

किसी के चेहरे पर मुस्कान 
लाते
किसी चेहरे की थकान 
 मिटाते
ये शब्द, 
किसी के हृदय को छू जाते
हर रोज़ बड़ी
लम्बी दूरी तय कर जाते
ये शब्द।

कभी मरहम से भी नरम
कभी लावे से भी गरम 
ये शब्द।
कभी फैला देते भरम
कभी भूल जाते शरम 
हर रोज़ बड़ी
लम्बी दूरी तय कर जाते
ये शब्द।

हर फ़र्ज़ निभाते
हर रिश्ते को बचाते
ये शब्द
कभी संबल बन जाते
कभी निर्बल बनाते
हर रोज़ बड़ी
लम्बी दूरी तय कर जाते
ये शब्द।

रिश्ते ज़िंदा हैं
इन शब्दों की बदौलत।
बिखरते सम्बन्धों में
इन शब्दों की हिमाकत
हर रोज़ बड़ी
लम्बी दूरी तय कर जाते
ये शब्द।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें